कांवड़ शिविरों की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता पर दिए निर्देश
बुलंदशहर, जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बुलंदशहर से औरंगाबाद-स्याना कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मार्ग पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुलंदशहर, जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बुलंदशहर सेऔरंगाबाद-स्याना कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मार्ग पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी कांवड़ शिविरों में पहुंचे और वहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कांवड़ियों से उनके गंतव्य और यात्रा के अनुभव के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि शिविरों मेंसाफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और कांवड़ियों को गुणवत्तायुक्त भोजन व पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के निर्देश भी दिए।एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मार्ग पर लगातार भ्रमण कर रही हैं।


UN News