देवरिया : रंगमंच पर दिखेगी प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नाम से विशेष नाट्य मंचन किया जाएगा।

देवरिया : रंगमंच पर दिखेगी प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा

देवरिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमोसेवा—अनकही कहानियां’ नाम से विशेष नाट्य मंचन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े प्रसंगों को रंगमंच के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।यह जानकारी सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कालीप्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘नमोसेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।


काली प्रसाद ने बताया कि नाट्य मंचन में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सार्वजनिक यात्रा तक के विभिन्न प्रसंगों को संवाद, अभिनय, संगीतऔर प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, अंत्योदय, सुशासनऔर राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को नाट्य रूप में दर्शकों के सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।