त्योहारों को लेकर बहराइच पुलिस अलर्ट, एसपी ने घंटाघर से डीएम तिराहा तक किया पैदल मार्च
बहराइच, आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर बहराइच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
बहराइच, आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर बहराइच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी ने घंटाघर से रोडवेज, तिकोनी बाग होते हुए डीएम तिराहा तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रबंधों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने नियमित पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसपी ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


UN News