कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ग्रामीण मंडल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
बुलंदशहर ! गुलावठी ! निकटतम ग्राम कुरली में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया!
बुलंदशहर ! गुलावठी ! निकटतम ग्राम कुरली में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया! कुरली के शहीद स्वर्गीय ऋषिपाल सिंह की समाधि और भटौना के शहीद स्वर्गीय संजीव डागर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! इस दौरान वहां उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया !
चौधरी हरिओम डागर ने कहा कि कारगिल युद्ध में मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का साहस और शौर्य अविस्मरणीय है उन्होंने युवाओं से इन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की !
इस कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें मुख्ता कैप्टन ब्रह्म सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष महक सिंह मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष सचिन राघव पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तेवतिया मंडल महामंत्री सचिन तोमर सतीश फौजी मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तेवतिया अरविंद कुमार राकेश कुमार जयपाल सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे !


UN News