बिजली चोरी रोकने को विद्युत विभाग ने की छापेमारी

बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर में निरंतर मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर विद्युत विभाग हरकत में आया और नगर में की छापेमारी शुरू ! विद्युत विभाग की इस छापेमारी से विद्युत चोरों में खलबली मच गई !

बिजली चोरी रोकने को विद्युत विभाग ने की छापेमारी

बुलंदशहर ! गुलावठी ! नगर में निरंतर मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर विद्युत विभाग हरकत में आया और नगर में की छापेमारी शुरू ! विद्युत विभाग की इस छापेमारी से विद्युत चोरों में खलबली मच गई ! एसडीओ यशपाल सिंह और जेई अतुल आनंद ने धौलाना स्टैंड मार्केट पर एक मार्किट में यह  चेकिंग अभियान चलाया ! इस चेकिंग के दौरान विद्युत टीम को एक मीटर संदिग्ध लगा एसडीओ यशपाल सिंह ने जेएमटी टीम बुलाकर उसे तुरंत निकलवाने का आदेश दिए ! जांच में सामने आया कि मार्केट की कई दुकानों में बिना कनेक्शन के ही सब मीटर के आधार पर बिजली चलाई जा रही थी जो नियमों के खिलाफ पाई गई !

इस पर एसडीओ यशपाल सिंह ने बिना कनेक्शन के बिजली चलाने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी का अलग-अलग नाम से विद्युत विभाग से सीधा कनेक्शन लेना होगा !  एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया इस मार्केट में बिजली चोरी की शिकायत  अधिकारियों को भेजी गई थी इसके बाद यह छापेमारी की गई है !

 विद्युत विभाग की इस छापेमारी से विद्युत चोरों में खलबली मची हुई है !