गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर बने नए भव्य प्रवेश द्वार का नाम रखा गया रामसेतु महापौर ने किया उद्घाटन!
गाजियाबाद, शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देने की दिशा में गाजियाबाद नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
गाजियाबाद, शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देने की दिशा में गाजियाबाद नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एलिवेटेड रोडपर नगर निगम द्वारा निर्मित नए भव्य प्रवेश द्वार का नाम 'रामसेतु' रखा गया है। गुरुवार को
महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने विधिवत लोकार्पण कर इसेजनता को समर्पित किया।लोकार्पण समारोह में महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि यह केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्किभारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरके विकास के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान देने के लिए लगातारकार्य कर रहा है। उनके अनुसार, 'रामसेतु' नाम भारतीय सभ्यता और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का एक प्रयास है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि नगर निगम गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंनेबताया कि एलिवेटेड रोड पर बनाया गया यह भव्य द्वार आधुनिक निर्माण शैली और आकर्षकडिजाइन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी और यहां से गुजरनेवाले लोगों को गाजियाबाद की नई पहचान का एहसास होगा।कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भागलिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निर्माण शहर कीपहचान को मजबूत करते हैं और नागरिकों में अपने शहर के प्रति गर्व की भावना बढ़ाते हैं।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिकस्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि गाजियाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ औरसांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जा सके। 'रामसेतु' द्वार को इसी दिशा में नगर निगम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


UN News