सुरक्षा देने में नाकाम सरकार बेटियों की आजादी पर लगा रही पाबंदी: केजरीवाल
नई दिल्ली, दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली, दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को एक
वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि सुरक्षा देने में नाकाम सरकार अब बेटियों को शाम को बाहर न निकलने की सलाह देकर उनकी आजादी पर पाबंदी लगा रही है। सरकार को सीसीटीवी कैमरेलगाकर सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए, लेकिन अपनी विफलता को छिपा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में 2.62 लाख सीसीटीवी कैमरे और 2.80 लाख स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई थीं। वर्तमान में इसमें से आधे सेज्यादा खराब हैं। केजरीवाल ने कहा कि आस्था कुंज रेप केस के बाद से दिल्ली की छात्राएं आक्रोशित हैं। कई कॉलेजों की छात्राएं सड़कों पर हैं और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। सरकार नेऑनलाइन क्लास शुरू कर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्राओं से कहा कि शाम और रात को घर से निकलना बंद कर दें। केजरीवाल नेकहा कि सारी पाबंदिया महिलाओं पर ही क्यों लगती हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली कोसीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से जोड़कर रियल टाइम मॉनिटरिंग करनी चाहिए।
सेंट्रल कमांड स्ट्रक्चर बनाकर अगर रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू होगी और डार्क स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट लगाईजाएंगी तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करने लगेंगी।


UN News