रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़नी शुरू
गाजियाबाद, रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है।
गाजियाबाद, रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन होने केचलते बुधवार को गाजियाबाद स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पूर्वांचल की ओर जाने वाली
ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। पर्व के चलते यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर तैनात नजर आए।गाजियाबाद स्टेशन पर बुधवार को सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षाअधिक रही। रक्षाबंधन को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के कारण बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ राजस्थान समेत यूपी के पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के रुकते ही इसमें सवार होने के लिए यात्री दौड़ते नजर आए। पर्व पर घर जाने के उत्साह के साथ कई यात्री परिवार के साथ सामान लेकर स्टेशन पहुंचे थे। वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा
व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए है। प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में निगरानीबढ़ाई गई है। यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानप्लेटफार्म पर तैनात नजर आए।
वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्टेशनपरिसर में लगातार निगरानी की जा रही है।


UN News