गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकरजनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमेरहे। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा।

गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

जनता दर्शन लगाकरजनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमेरहे।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकरजनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमेरहे। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा। गुड़-रोटी खिलाया और गोशाला केकार्यकर्ताओं को गोवंश के समुचित देखभाल के निर्देश दिए।गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दाैरान शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंनेगोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीनमहंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।

 मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या में शामिल रहती है।शनिवार सुबह भी मुख्यमंत्री, मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समयव्यतीत किया। गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, थपकी देकर दुलारा औरअपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया।

गोसेवा के दौरान गोशाला परिसर में विचरण कर रहे मोरों पर भीमुख्यमंत्री ने स्नेह बरसाया।