मुंबई में सड़क हादसे में इंडिगो की केबिन क्रू सदस्य की मौत, ड्यूटी से लौट रही थीं घर
मुंबई के बोरीवली ईस्ट में हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइन की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर की सुबह हुआ था, जिसके बादउन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मुंबई के बोरीवली ईस्ट में हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइन की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर की सुबह हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार, कैनूर मिस्त्री मीरा रोड की रहने वाली थीं और इंडिगो में केबिन क्रू के तौर परकार्यरत थीं। हादसे के समय वह ड्यूटी पूरी कर मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने घर लौट
रही थीं। इंडिगो ने कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी से वाहन की सुविधा ले रखी थी।कस्तूरबा पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5.45 बजे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ब्लूस्काई को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सामने उत्तर दिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। कार चालक विजय
खोसे (25) जो मीरा रोड का ही रहने वाला है, अचानक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैनूर के सिर में गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद चालक को कोई चोट नहीं आई। वह मौके से फरार नहीं हुआ और स्थानीय लोगों की मदद से घायल कैनूर को मीरा रोड स्थित भक्तिवेदांता अस्पताल ले गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
शाम को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के समय चालक नशे में नहीं था। शुरुआत में पुलिस ने बीएनएसकी धारा 125 और धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन कैनूर की मौत के बाद मामले मेंबीएनएस की धारा 106(1) भी जोड़ दी गई है।पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक विजय खोसे को पुलिस स्टेशन लाकर नोटिस जारी किया गयाथा।
चूंकि उसे पहले ही नोटिस दिया जा चुका है, इसलिए दोबारा नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। पुलिसमामले की आगे की जांच कर रही है।


UN News