यमुना प्राधिकरण में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों, विशेष कार्याधिकारियों, महाप्रबंधकों एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सीईओ राकेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता, सर्वोदय और ट्रस्टीशिप गांधी जी के विचारों के प्रमुख आधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से देश में निर्मित वस्तुओं और कपड़ों के उपयोग को प्रोत्साहित किया। उनके आह्वान पर देशवासियों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया था।उन्होंने गांधी जी के सर्वोदय सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान, जीवन स्तर में सुधार और समानता को बढ़ावा देना था। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रासंगिक हैं।
सीईओ ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उन्हें महान प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश के सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित किया। उनके नेतृत्व में देश ने खाद्यान्न संकट से उबरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए और जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम में एसीईओ शैलेंद्र भाटिया एवं राजेश कुमार सिंह, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, हरि प्रताप, आरती सिंह और मनोज कुमार ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए। इस दौरान जीएम परियोजना राजेंद्र भाटी, नंदकिशोर सुंदरियाल, विकास कुमार, सतेंद्र गिरी सहित प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


UN News