गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक

जेवर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत जेवर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक

जेवर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत जेवर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (SBM 2.0) के अंतर्गत नागरिकों को कचरे के उचित पृथक्करण और चार डस्टबिन के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखकर उसका उचित निस्तारण किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने का संदेश दिया गया।सफाई मित्रों के सम्मान से स्वच्छता कर्मियों का उत्साह भी बढ़ा और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रोग्राम मे अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन पुत्र सौरभ माहेश्वरी, मनोनीत सभासद मोनू गर्ग, पंकज ठाकुर, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज,शर्मा सभासद मोहमद सुलेमान, राधेश्याम, बड़े बाबू नगर पंचायत शिवकुमार सहित समस्त पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे