घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; आरोपी फरार
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में एक महिला की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में एक महिला की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या किए जाने से क्षेत्रमें सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब महिला का पति और परिवार के अन्य सदस्य
घर से बाहर थे। घर में केवल दो छोटे बच्चे मौजूद थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायतपर पड़ोसी युवक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 31 वर्षीय रिजवाना के रूप में हुई है। उनके पति निसारपरिवार के साथ प्रेम नगर कॉलोनी में रहते हैं और सिलाई का कार्य करते हैं। परिवार में चारबच्चे हैं। निसार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी।
बताया गया कि जिस मकान में परिवार रहता है, उसकी ऊपरी मंजिल पर फैजान नामक युवकअपने परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले वह मकान खाली कर अन्य स्थान पर चलागया था। घटना वाले दिन निसार एक रिश्तेदार के निधन पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथबाहर गए हुए थे। बड़े बच्चे विद्यालय गए थे, जबकि दो छोटे बच्चे घर पर मौजूद थे।आरोप है कि इसी दौरान फैजान घर में घुस आया और रिजवाना के साथ मारपीट करने के बादरस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।निसार ने घर लौटने पर पत्नी को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने आसपास लगे निगरानी कैमरोंकी रिकॉर्डिंग में कथित आरोपी को घर से नीचे उतरते हुए देखने का दावा किया। इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सहायक पुलिस आयुक्त लोनी राम किशन ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधारपर आरोपी फैजान के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरारहै। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानोंपर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों कास्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांचजारी है।


UN News