जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, 1100 लोग हिरासत में

नई दिल्ली, दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, 1100 लोग हिरासत में

नई दिल्ली,  दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने को लेकरविरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में वामपंथी दलों, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आआप)सहित कईसंगठन के लोग यहां धरने पर बैठे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमीपार्टी (आआपा) के कई नेता शामिल हैं।छात्र संगठनों ने आज (दो अक्टूबर) गांधी जयंती के दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलानकिया था। यह मांग चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों को संभालने केतरीके को लेकर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसकेबावजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्सफेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफ़आई), एनएसयूआई और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया(डीवाईएफ़आई) ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया है।

 इसलिए इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू होने केकारण बिना अनुमति भीड़ जुटने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।प्रदर्शन के आह्वान के चलते जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कियागया था। आज सुबह से ही दिल्ली भर में करीब 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। ये वे मेट्रोस्टेशन हैं जहां से जंतर मंतर तक जाना आसान होता है। वहीं कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेट भी लगारखे हैं ताकि किसी अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। इस प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट भीबंद रखा गया है।प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आआप) की नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह समेत1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन कीराष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया है। साथ ही, योगेंद्र यादव, आरजेडी नेता मनोज झाको भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं आआपा के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को नॉर्थ एवेन्यू के पास रोकदिया गया।

वह प्रदर्शन स्थल की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहींजाने दिया।उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के एसआईआर में कथित अनियमितताओं और बड़ी संख्या में वोटरों केनाम हटाए जाने को लेकर ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रदर्शनकिया और उनके इस्तीफे की मांग की।