दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सख्त हुए नितिन गडकरी, अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया पहुंचकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया पहुंचकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया पहुंचकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरानउन्होंने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा और लगातार हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुएअधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।राजस्थान में प्रवेश पर पिनान रेस्ट एरिया में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री का बुके भेंट करस्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी,
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
करीब एक घंटे तक पिनान रेस्ट एरिया में रुके केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का विस्तृतप्रेजेंटेशन देखा और इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने हाल के सड़कहादसों के कारणों की जानकारी लेते हुए सड़क की गुणवत्ता को तकनीकी रूप से और बेहतर बनाने कनिर्देश दिए।गडकरी ने स्पष्ट कहा कि एक्सप्रेसवे पर बने अवैध ढाबों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजाए। हाईवे पर खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए तथा सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाई
जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क पर गड्ढों या क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत हो, नियमितमॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सड़क सुरक्षा कोऔर प्रभावी बनाने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने, पुलिस गश्त नियमित रखने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों
पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही एक अत्याधुनिक रोड सेफ्टी एवं रेस्क्यू वाहन कालोकार्पण किया गया, जो एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवंयातायात व्यवस्था बहाल करने में मदद करेगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान के लिए औद्योगिक और पर्यटनविकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर लगातारनिगरानी कर रही है। एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस, सीसीटीवी कैमरों और स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था कीगई है। उन्होंने वाहन चालकों से सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और थकान कीस्थिति में वाहन नहीं चलाने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री का यह दौरा एक्सप्रेसवे पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर महत्वपूर्णमाना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य एक्सप्रेसवे को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और यात्री सुविधाओं सेयुक्त बनाना है।


UN News