नोएडा में डबल डेकर बस बनी आग का गोला

नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को भीषण हादसा हुआ। नोएडा के सेक्टर-150 में एक प्राइवेट बस में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।

नोएडा में डबल डेकर बस बनी आग का गोला

नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को भीषण हादसा हुआ। नोएडा के
सेक्टर-150 में एक प्राइवेट बस में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह लोग बस से
बाहर निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग
पर काबू पाया गया। घटना में बस पूरी तरह खाक हो गई। बस में 30 लोग सवार थे। लोगों ने आनन-
फानन में बस से निकल कर अपनी जान बचाई। हादसा कैसे हुआ, जांच की जा रही है।
सामान छोड़ बस से निकले लोग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर
सेक्टर-150 के नजदीक हुई। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय
रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। बस में लगभग 30 लोग सवार थे और
यह बिहार जा रही थी। यात्री किसी तरह अपना सामान बस में ही छोड़कर बाहर निकले जिससे उनकी
जान बच गई।
नॉलेज पार्क क्षेत्र में हादसा
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। एक पुलिस अधिकारी ने
बताया कि स्लीपर बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नॉलेज पार्क क्षेत्र में

एक्सप्रेसवे पर अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस
धू-धू कर जलने लगी।
प्रभावित हुआ ट्रैफिक
बस में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक
और बस स्टाफ ने तत्काल यात्रियों को नीचे उतारना शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक
प्रभावित हो गया।
आग पर पाया गया काबू
पुलिस की ओर से साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीएसएस
कूल-कूल जमना ट्रेवलर्स की बस संख्या BR28P3433 दिल्ली से मुजफ्फरपुर, बिहार जा रही थी। आग
लगने की सूचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं
जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बस में लगभग 32 सवारियां मौजूद थीं। यात्रियों को सकुशल
बाहर निकाला गया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जरूरी कार्यवाही कर रही है।