EV India Expo 2026 ग्रेटर नोएडा में बिखरा ई-मोबिलिटी का जलवा, ₹100 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद, MPLUN का दल भी पहुंचा

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे '6th EV India Expo 2026' के दूसरे दिन देश और दुनिया के इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग का मजबूत व्यावसायिक विश्वास देखने को मिला। 2 सितंबर को एक्सपो में विजिटर्स की संख्या 20,000 के आंकड़े को पार कर गई।

EV India Expo 2026 ग्रेटर नोएडा में बिखरा ई-मोबिलिटी का जलवा, ₹100 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद, MPLUN का दल भी पहुंचा

आसिम खान, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे '6th EV India Expo 2026' के दूसरे दिन देश और दुनिया के इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग का मजबूत व्यावसायिक विश्वास देखने को मिला। 2 सितंबर को एक्सपो में विजिटर्स की संख्या 20,000 के आंकड़े को पार कर गई।

₹100 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसर

प्रदर्शकों, खरीदारों, डीलरों और निवेशकों के बीच हुई गहन B2B बैठकों और बिजनेस इंक्वायरी के आधार पर इस तीन दिवसीय आयोजन में लगभग ₹100 करोड़ के संभावित व्यापारिक अवसर बनने का आकलन किया गया है। एक्सपो में टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक कार, कमर्शियल वाहन, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।

MPLUN और इटालियन चैंबर का दौरा

एक्सपो में 'मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड' (MPLUN) के 40 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दल ने मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और सप्लाई चेन से जुड़ी संभावनाओं पर निर्माताओं से बातचीत की। वहीं, इटालियन चैंबर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों को लेकर प्रदर्शकों से संवाद स्थापित किया।

प्रमुख ब्रांड्स और अवार्ड्स का आकर्षण

एक्सपो में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ampere), कोमाकी, लार्ड्स मोबिलिटी, मैक्सिम ई-व्हीकल्स जैसी अग्रणी कंपनियों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा पहले दिन आयोजित 'E-Mobility Awards 2026' में नवाचार के लिए कई प्रमुख कंपनियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने विजिटर्स के सुगम आवागमन के लिए बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 4) से एक्सपो मार्ट तक फ्री शटल सेवा उपलब्ध कराई है। 3 सितंबर को इस तीन दिवसीय एक्सपो का समापन होगा।