नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी
इटली में नौकरी के लिए इंटरनेट पर जानकारी जुटाना सेक्टर-22 निवासी युवक को भारी पड़ गया। ठगों ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पंजीकरण और हवाई टिकट के नाम पर उससे दो लाख रुपये ठग लिए।
नोएडा, इटली में नौकरी के लिए इंटरनेट पर जानकारी जुटाना सेक्टर-22 निवासी युवक को भारी पड़ गया। ठगों ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पंजीकरण और हवाई टिकट के नामपर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। छह महीने बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तब उसे ठगी का अहसासहुआ। उसकी शिकायत पर सेक्टर-24 थाना में तीन ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-22 चौड़ा गांव निवासी अंशु जनवरी में इंटरनेट पर इटली में नौकरी की तलाशकर रहे थे।
इस दौरान उनके पास जेनिफर पर्ल नाम की महिला का फोन आया। उसने अंशु को जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और रिज्यूम मंगवाया। इसके बाद उसने अपने साथी कुलवंत सिंह औरएम राठौर से अंशु की बात कराई। तीनों ने पंजीकरण के नाम पर पहले 5,000 रुपये लिए, फिर टिकटव अन्य मदों में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
नौकरी नहीं मिलने पर अंशु ने जब रकम मांगी तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कीजा रही है।


UN News