बारिश ने रेहड़ी-पटरी वालों की छीनी रोजी रोटी, लाखों का सामान बर्बाद
दिल्ली में हुई भारी बारिश ने रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदाराें की कमर तोड़ दी है। सदर बाजार, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत कईबाजारों में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई रेहड़ी-पटरी वालों का लाखों रुपये का सामान खराब हो गया।
दिल्ली में हुई भारी बारिश ने रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदाराें की कमर तोड़ दी है। सदर बाजार, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत कईबाजारों में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई रेहड़ी-पटरी वालों का लाखों रुपये का सामानखराब हो गया। व्यापारियों के अनुसार, पानी इतनी तेजी से भरा कि उन्हें सामान संभालने तकका मौका नहीं मिला। देखते ही देखते कपड़े, जूते, बैग और अन्य सामान पानी में भीगकरखराब हो गए। कई जगह सामान बह भी गया।
सदर बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाले कमलेश ने बताया कि सुबह से कारोबार ठीक चलरहा था। अचानक तेज बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पानी भर गया। जब तक सामानहटाते, तब तक आधे से ज्यादा कपड़े भीग चुके थे। सरोजिनी नगर में बैग बेचने वाले विवेक नेबताया कि हम रोज कमाते हैं, तभी घर चलता है। बारिश ने पूरा काम खराब कर दिया। कईबैग पानी में बह गए और बाकी भी खराब हो गए।सदर बाजार बारी ट्रेड मार्केट एसोसिशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि बड़ीदुकानों के पास गोदाम और सुरक्षा के इंतजाम होते हैं, लेकिन रेहड़ी वालों के पास ऐसा कुछ नहींहोता।
बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांगकी है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर बारिश में ऐसीस्थिति न बने। साथ ही, जिन छोटे व्यापारियों का सामान खराब हुआ है, उन्हें आर्थिक सहायताया मुआवजा दिया जाए।


UN News