सौरभ दास ने कहा- दिल्ली पुलिस हमें फंसाने की तैयारी कर रही, देश द्रोही बताया जाएगा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे नेताओं को फंसाने की तैयारी चल रही है।
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा
है कि उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे नेताओं को फंसाने की तैयारी चल रही है। दास ने कहा
कि उन्हें पता चला है कि दिल्ली पुलिस उन्हें किसी भी तरह देश द्रोही बताने की कोशिशों में जुटी हुई है।
दास ने आरोप लगाया कि इसके लिए झूठी कहानियां गढ़ी जा सकती हैं, एआई का इस्तेमाल किया जा
सकता है, फर्जी चैट और बहुत किया किया जा सकता है।
नीट पेपर लीक के खिलाफ जून-जुलाई में जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाने वाली सीजेपी इन दिनों कई
राज्यों में 'स्कूल ठीक करो' और 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' जैसे अभियान चला रही है। दिल्ली पुलिस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दर्ज सभी एफआईआर सुप्रीम कोर्ट जाकर रद्द करा
चुकी है। इस बीच सौरभ दास ने एक बार फिर उन्हें फंसाए जाने की आशंका जाहिर करते हुए दिल्ली
पुलिस को याद दिलाया है कि सर्वोच्च अदालत पहले ही उन्हें कार्रवाई से छूट प्रदान कर चुकी है।
दास ने एक पोस्ट में कहा, 'शासन व्यवस्था में मौजूद हमारे दोस्तों ने विश्वसनीय जानकारी दी है कि
दिल्ली पुलिस अब भी हमारी जांच में व्यस्त है और किसी भी तरह 'एंटी नेशनल' वाली कहानी रचना
चाहती है। हमें बताया गया है कि रचनात्मक लेखन की इस असंभव सी कहानी के लिए डीपफेक, एआई,
फर्जी चैट और भगवान जाने क्या-क्या इस्तेमाल किया जा सकता है और यह सब टैक्सपेयर्स के खर्च
पर। बहुत खर्चीला होगा। '
दिल्ली पुलिस को दिलाई सुप्रीम कोर्ट से मिली छूट की याद
दास ने आगे सुप्रीम कोर्ट से एफआईआर रद्द किए जाने और जंतर-मंतर मामले पर आगे भी कार्रवाई से
छूट को लेकर दिए गए आदेश का जिक्र करते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस के लिए रिमांइडर- प्रदर्शनकारियों
को प्रोटेस्ट के मामले में स्थायी छूट दी गई है। और वैसे भी काल्पनिक चीजें लिखना पुलिस मैनुअल का
हिस्सा नहीं है। आपको साहित्य के लिए बुकर या नोबेल प्राइज नहीं मिलने वाला है। इसलिए कृपया
अपना और दूसरों का समय और जनता का पैसा व्यर्थ करना बंद करिए। इसके बजाय जाइए जांच करिए
पीजी माफिया, हॉस्पिटल माफिया और एजुकेशन माफिया की।’
हम दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करने को तैयार: दास
सीजेपी के सह संयोजक ने कहा कि वह, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका पुलिस के सवालों के जवाब
देने के लिए तैयार हैं। यदि उन्हें कुछ पूछना हैं तो बुला लें। दास ने कहा, 'क्यों आप इतने जुगाड़ लगा
रहे हैं। यदि पुलिस के पास हमारे लिए, प्रोटेस्ट के लिए, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कुछ सवाल हैं
तो कृपया हम तीनों को फोन कर लें, मुझे, दीपके या आशुतोष को कभी भी। हम खुशी-खुशी नए पुलिस
कमिश्नर के दफ्तर में आ जाएंगे और कितने ही सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। किसी डीपफेक की
आवश्यकता नहीं होगी, सब ओरिजनल होगा।'


UN News