सपा नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
नोएडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता औरकार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-104 के पास रोक दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता औरकार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-104 के पास रोक दिया।
नोएडा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता औरकार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-104 के पास रोक दिया। इसके बाद से उन्हें नजरबंद करकेरखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर और नोएडा के कार्यक्रम में शामिल हुए। सपा नोएडामहानगर संगठन के अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि हम आम लोगों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापनमुख्यमंत्री को देना चाहते थे, ताकि लोगों की समस्याएं उनतक पहुंचे और उसका निस्तारण हो, लेकिनहमें सेक्टर-104 की रेड लाइट के पास भारी पुलिस बल द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक नेता-कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस नोएडाविकास प्राधिकरण के भवन का उद्घाटन हुआ उसकी नींव 2016 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव ने रखी थी।
इस मौके पर नोएडा सपा महासचिव विकास यादव, फकीरचंद नागर, मोनूखारी, गौरव कुमार यादव, विनोद यादव, राणा मुखर्जी रामवीर यादव और बाबूलाल बंसल आदि मौजूद रहे।


UN News