सेक्टर-19 में नालियों और पटरियों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण सख्त, जलभराव या दुर्घटना होने पर भवन आवंटी होंगे ज़िम्मेदार

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) ने सेक्टर-19 में नालियों और सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

सेक्टर-19 में नालियों और पटरियों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण सख्त, जलभराव या दुर्घटना होने पर भवन आवंटी होंगे ज़िम्मेदार

सेक्टर-19 में नालियों और पटरियों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण सख्त

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) ने सेक्टर-19 में नालियों और सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वी०टी०) द्वारा वर्क सर्किल-2 के कार्यक्षेत्र के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेक्टर-19 के ए, बी और सी ब्लॉक में कई भवन स्वामियों ने नालियों व पटरियों पर पक्का और कच्चा अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण नालियों की नियमित सफाई में गंभीर बाधा आ रही थी और बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन रही थी।

2 दिन के नोटिस के बाद सफाई कार्य जारी
प्राधिकरण द्वारा संबंधित आवंटियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिनों की मोहलत दी गई थी। समयसीमा समाप्त होने के बाद जिन स्थानों से लोगों ने स्वतः अतिक्रमण हटा लिया है, वहाँ प्राधिकरण की टीमों द्वारा नालियों की सफाई का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।

अनदेखी पर आवंटी की होगी पूरी ज़िम्मेदारी
प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों से अभी तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, वहाँ यदि मानसून के दौरान जलभराव होता है या किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना घटित होती है, तो इसकी समस्त ज़िम्मेदारी संबंधित भवन आवंटी की होगी। प्राधिकरण ने निवासियों से अपील की है कि वे नालियों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखें ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके।