Delhi :दो दिन बरसेंगे बदरा, बारिश का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे।

Delhi :दो दिन बरसेंगे बदरा, बारिश का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे।इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को सुबह से दोपहर तक कईजगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजलीचमकने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

 मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है। 22 और 23 जुलाई को भी बादलछाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने 21और 22 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 और 25 जुलाई को मौसम में कुछसुधार के बावजूद बादल बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतमतापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा, कई इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रही।इस दौरान अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ।