सफदरजंग अस्पताल में भी सोनम वांगचुक का उपवास जारी, डॉक्टरों ने सेहत पर दिया ताजा अपडेट
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया किअस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सोनम वांगचुक का उपवास जारी है।
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया किअस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सोनम वांगचुक का उपवास जारी है। उनके स्वास्थ्य की लगातारनिगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोनम वांगचुक की नाड़ी, रक्तचाप और आक्सीजन का स्तरसामान्य है, लेकिन रक्त संबंधी कुछ जांच अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं। लंबे समय तक उपवासका असर उनके शरीर पर पड़ा है।
एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ कर रहे लगातार निगरानी डॉ. बंबा ने बताया कि वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञों की संयुक्त टीचौबीस घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। यदि स्वास्थ्य में किसी तरह की जटिलता आती है तोतत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
जरूरत के अनुसार दिया जा रहा उपचारअस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकीजरूरत के अनुसार हर जरूरी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


UN News