कानपुर में एक बार फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
कानपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कानपुर बैराज पर गंगा का अपस्ट्रीम जलस्तर बढ़कर 114.710 मीटर पहुंच गया।
कानपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कानपुर बैराज पर गंगा का अपस्ट्रीम जलस्तर बढ़कर 114.710 मीटर पहुंच गया। गुरुवार को जलस्तर 114.630मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर में 0.080 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा चेतावनी बिंदु से 0.710मीटर ऊपर और खतरे के निशान से 0.290 मीटर नीचे बह रही है।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहनेऔर नदी किनारे के इलाकों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रोंकी लगातार निगरानी कर रही हैं।कानपुर बैराज पर डाउनस्ट्रीम जलस्तर भी गुरुवार के 114.280 मीटर से बढ़कर 114.350 मीटर पहुंचगया है। इसमें 0.070 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बैराज पर पानी का डिस्चार्ज भी 407895 क्यूसेक से बढ़कर 417201 क्यूसेक हो गया है। यानी डिस्चार्ज में 9306 क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई है।शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर गुरुवार के 113.020 मीटर से बढ़कर 113.060 मीटर पहुंच गया। यहांजलस्तर में 0.040 मीटर की बढ़ोतरी हुई है और नदी चेतावनी बिंदु से 0.060 मीटर ऊपर बह रही है।वहीं, हरिद्वार बैराज से पानी का डिस्चार्ज गुरुवार के 81514 क्यूसेक से घटकर 62127 क्यूसेक रह गयाहै।
इसमें 19387 क्यूसेक की कमी आई है। नरौरा बैराज से भी डिस्चार्ज 105633 क्यूसेक से घटकर86985 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले 18648 क्यूसेक कम है।


UN News