मुआवजे के लिए कनावनी के किसानों का धरना जारी
इंदिरापुरम कनावनी गांव के किसानों का उचित मुआवजे की मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 22वें दिन भी जारी रहा।
इंदिरापुरम कनावनी गांव के किसानों का उचित मुआवजे की मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 22वें दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहलेप्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल से उनका मांगपत्र लेकर गए थे, लेकिन अब तक मांगों पर कोई जवाबनहीं दिया गया और न ही दोबारा वार्ता की गई। इससे किसानों में रोष बढ़ रहा है। धरने में शामिलमहिंद्रा नागर ने बताया कि प्रशासन की बीते सप्ताह अधिकारी उनसे मांगपत्र लेकर गए थे। लेकिन अभी तक भी उसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। इससे किसानों में रोष बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की
जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहेहैं।
किसानों ने कहा कि सकारात्मक निर्णय और वार्ता होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल परआसपास के गांवों से भी किसानों को समर्थन मिल रहा है। धरने में मथन सिंह नागर, चतर सिंह नागर,कैलाश नागर, जयपाल नागर, भगवत सिंह नागर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


UN News