चीनी के बढ़ते दामों से बिगड़ा घर का बजट

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भारत सिंह राघव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

चीनी के बढ़ते दामों से बिगड़ा घर का बजट

नई दिल्ली, चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भारत सिंह राघव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा किचीनी के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।भारत सिंह राघव ने कहा कि खुदरा बाजार में चीनी की कीमत पिछले महीने की तुलना मेंकाफी बढ़ गई है। त्योहारों के मौसम में कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ी है औरमिठाई सहित दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने में भाजपा सरकार विफलरही है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बाद अब चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों कीमुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमित आय में गुजारा करने वाले परिवारों के लिएआवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत गंभीर चिंता का विषय है।भारत सिंह राघव ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक परेशानियों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की दिशा में काम करना चाहिए।