दिल्ली-एनसीआर रोबोटिक हार्ट सर्जरी में बना देश का सबसे बड़ा केंद्र
नई दिल्ली, रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से होने वाली हार्ट सर्जरी के मामले में दिल्ली-एनसीआर देश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में रोबोटिक हार्ट सर्जरी का तेजी से विस्तार हो रहा है।
नई दिल्ली, रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से होने वाली
हार्ट सर्जरी के मामले में दिल्ली-एनसीआर देश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। विशेषज्ञों के अनुसार,
भारत में रोबोटिक हार्ट सर्जरी का तेजी से विस्तार हो रहा है। माना जा रहा कि यही रफ्तार रही तो
2031 तक भारत कम चीरा लगाकर की जाने वाली हार्ट बाईपास सर्जरी के मामले में कई बड़े देशों को
भी पीछे छोड़ सकता है। यह चर्चा सोसाइटी ऑफ मिनिमली इनवेसिव कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक
सर्जन्स ऑफ इंडिया के 10वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर हुई। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित होगा। इसमें 30 से अधिक देशों के करीब
1,200 डॉक्टरों, विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल रोबोटिक हार्ट सर्जरी के 21 सिस्टम मौजूद हैं। 2025
में यहां करीब 1,800 रोबोटिक हार्ट सर्जरी की गई, जो देश के दूसरे प्रमुख शहरों से अधिक हैं। इस
मामले में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 2026 में रोबोटिक हार्ट सर्जरी की संख्या में करीब 40 प्रतिशत
बढ़ोतरी होने का अनुमान है। फिलहाल देश में मौजूद इन रोबोटिक सिस्टम में 87 प्रतिशत निजी और
13 प्रतिशत सरकारी अस्पतालों में हैं। सम्मेलन की आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. युगल के मिश्रा ने
कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बेहतर अस्पतालों, आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता के
कारण रोबोटिक हार्ट सर्जरी तेजी से बढ़ रही है। इस तकनीक से डॉक्टर छोटे चीरे लगाकर जटिल
ऑपरेशन कर सकते हैं। इससे मरीज को कम दर्द होता है और वह पारंपरिक सर्जरी की तुलना में जल्दी
ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।


UN News