मसाला कंपनी की फर्जी वेबसाइड बनाकर फ्रेंचाइजी बेचने के नाम पर ठगी
नोएडा, मसाले बेचने वाली कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ग्राहकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रतिनिधि ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में मामला दर्ज कराया है।
नोएडा,मसाले बेचने वाली कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ग्राहकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रतिनिधि ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राकेश मसाले नाम की बिहार की कंपनी का नोएडा सेक्टर-63 जे ब्लॉक में कॉरपोरेट कार्यालय है। कंपनी प्रतिनिधि राघे श्याम शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2023 में पता चला कि कुछ शातिरों ने कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना रखी है। आरोपी वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को फ्रेंचाइजी देने के बहाने पंजीकरण के नाम पर 26 हजार रुपये में बैंक खातों में ट्रांसफर करा रहे हैं, जबकि बैंक खाते से कंपनी प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है।
ऐसा कर आरोपी कंपनी की साख को प्रभावित कर रहे हैं। सीधे-साधे ग्राहकों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया गया। उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया कि कोर्टके आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।


UN News