दिल्ली लक्ष्मी योजना की शर्तों पर कांग्रेस के सवाल

नई दिल्ली, करोल बाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने दिल्लीलक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों केअनुरूप योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिलना चाहिए।

दिल्ली लक्ष्मी योजना की शर्तों पर कांग्रेस के सवाल

नई दिल्ली, करोल बाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने दिल्ली
लक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों के
अनुरूप योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार
ने ऐसी शर्तें लागू कर दी हैं, जिनके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो
सकती हैं।
महेंद्र भास्कर ने कहा कि योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता का वादा किया
गया था, लेकिन अब आयु, आय सीमा और अन्य पात्रता मानकों के कारण कई महिलाओं को
लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन शर्तों की जानकारी चुनाव प्रचार के दौरान
दी गई थी। उनके अनुसार, यदि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है
तो पात्रता शर्तों की पुनर्समीक्षा कर अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाना
चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी वादों के अनुरूप योजना का व्यापक स्वरूप नहीं
दिया है। साथ ही उन्होंने अन्य चुनावी घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को
केवल घोषणाएं करने के बजाय अपने वादों को पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना
चाहिए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को अधिक समावेशी बनाया जाए,
ताकि पात्र महिलाओं को बिना अनावश्यक बाधाओं के इसका लाभ मिल सके।