दोस्त की जन्मदिन पार्टी में आए युवक की स्विमिंग पूल में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
नोएडा, सेक्टर-135 में यमुना के डूब क्षेत्र स्थित फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान 26 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई। वह पूल में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
जन्मदिन पार्टी में आए युवक की स्विमिंग पूल में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
नोएडा, सेक्टर-135 में यमुना के डूब क्षेत्र स्थित फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान 26 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई। वह पूल में ही बेहोश होकरगिर पड़ा। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांचमें युवक को हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौतका स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर डॉक्टरों ने सोमवार को बिसरा सुरक्षित रख लिया। मृतक केपरिजनों ने अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पार्टी में मौजूदलोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मणिपुर के तमेंगलांग जिले के तमाह गांवनिवासी लकी सनवऊ डामया के रूप में हुई। 26 वर्षीय लकी वाजिदपुर गांव में किराये पर रहकर एकनिजी कंपनी के कार्यालय में नौकरी करता था। वह बीए पास था। उसके परिवार के कुछ सदस्य दिल्लीऔर मणिपुर में रहते हैं। सेक्टर-135 स्थित यमुना किनारे बने फार्म हाउस में शनिवार रात लकी केदोस्त की जन्मदिन की पार्टी। पार्टी में कई दोस्त शामिल हुए थे। केक काटने के बाद सभी लोग खाना-पीना और मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान लकी स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। कुछ देर बादअचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पूल के भीतर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्कालउसे पानी से बाहर निकाला और निजी वाहन से पास के अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने जांच के बादउसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली के घिटोरनी में रहने वाली उसकी बहनवायलान डिलो भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस मौकेपर पहुंची और शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


UN News