धनतेरस से भैयादूज तक मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 128 हॉटस्पॉट पर कड़ी नजर
उत्तर प्रदेश : मेरठ आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। DIG मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूरे परिक्षेत्र में 5000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश : मेरठ आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। DIG मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूरे परिक्षेत्र में 5000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कितना फोर्स, कहां तैनात -- 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 26 सीओ, 98 निरीक्षक, 902 उपनिरीक्षक, 1335 हेड कांस्टेबल, 1705 आरक्षी, 883 होमगार्ड/पीआरडी और 02 कंपनी पीएसी
- 128 हॉटस्पॉट / संवेदनशील स्थान चिन्हित
- 24 जोन, 81 सेक्टर और 64 क्यूआरटी टीमें गठित
- कुल 09 मेले - मेरठ में 01, बुलंदशहर में 05, बागपत में 03
- 123 पीस कमेटी और 105 विभागीय गोष्ठियां हो चुकीं
DIG के प्रमुख निर्देश -
बाजारों, सर्राफा बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और मेलों में फुट पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाई जाए। धनतेरस-दीपावली पर स्नैचिंग, चोरी, नकबजनी और टप्पेबाजी रोकने के लिए संदिग्धों की चेकिंग हो। यातायात पुलिस रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था संभालेगी।महिला सुरक्षा के लिए बाजारों-मेलों में महिला पुलिसकर्मी, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहेंगी। यूपी-112 की पीआरवी, थाना मोबाइल और हाईवे मोबाइल संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी।
पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पालन, अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत और नगर निगम से समन्वय रखा जाएगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रहेगी, किसी नई परंपरा या नए मार्ग से जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट की निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई होगी।डीआईजी ने सभी अधिकारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और शालीन व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।


UN News