गाजियाबाद में पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ गाजियाबाद में उनकी कार को टक्कर मारने वाले एक मोटरसाइकिल सवार से अभद्रता करने के आरोप मेंप्राथमिकी दर्ज की गई है।

गाजियाबाद में पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद/ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ गाजियाबाद में उनकी कार को टक्कर मारने वाले एक मोटरसाइकिल सवार से अभद्रता करने के आरोप मेंप्राथमिकी दर्ज की गई है।

‘टॉप सीक्रेट’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले उपाध्याय ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरीऔर उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार से सम्बन्धित खबरों की एक शृंखलाप्रसारित की थी उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि 20 अगस्त की देर रात पुलिस कीएक टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बताया कि ‘रोड रेज’ और अपमानजनक व्यवहार के
आरोपों में उनके खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।उपाध्याय के विवरण के अनुसार 18 अगस्त को गाजियाबाद के शिप्रा मॉल के पास एकमोटरसाइकिल चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी और उसने पुलिस हेल्पलाइन 112पर कॉल किया और बाद में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने आरोप लगायाकि पुलिस संभवतः उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर आई थी।उपाध्याय ने यह भी दावा किया कि उनकी कार छीन ली गई है। उन्होंने कहा कि यह वाहनउन्हें एक चैनल द्वारा उपहार में दिया गया था, जिस पर उन्होंने यूक्रेन युद्ध की कवरेज कीथी।


उपाध्याय ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी की प्रति नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुएपुलिस को कथित घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी है और यह भी आरोपलगाया कि यह घटना साजिशन अंजाम दी गयी थी। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को उत्तरप्रदेश में कथित भ्रष्टाचार पर उनकी रिपोर्टिंग से जोड़ा है।पत्रकार उपाध्याय ने राज्य में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अयोध्या के राम मंदिर में दान सेजुड़ी कथित अनियमितताओं पर रिपोर्टिंग की थी और उत्तर प्रदेश में हो रही कथित गड़बड़ियों
की ओर इशारा करते हुए कई खबरें प्रसारित की थीं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों मेंभ्रष्टाचार के आरोपों के साथ अपनी 10 शीर्ष खबरें भी पोस्ट की, जिन्हें उन्होंने अपने यूट्यूबचैनल पर प्रसारित किया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री पवनपांडेय, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और अन्य सहित राजनीतिक नेताओं नेउपाध्याय के समर्थन में ‘एक्स’ पर पोस्ट किये। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले परकोई बयान जारी नहीं किया है।