धूमधाम से मना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

बुलंदशहर जहांगीराबाद। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष मौ शकील नदवी ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं PDA के जननायक अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री यौमे पैदाइश व जन्मदिन मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है,

धूमधाम से मना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

PDA के जननायक अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री यौमे पैदाइश व जन्मदिन मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया 

बुलंदशहर जहांगीराबाद। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष मौ शकील नदवी ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं PDA के जननायक अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री यौमे पैदाइश व जन्मदिन मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम  मनाया इस मौके पर केक काटकर पौधारोपण बच्चों को फल बाटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। 

सपा अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री हाजी खालिद सिद्दीकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया इस  मौके पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दीअल्पसंख्यक के जिला महासचिव हाजी खालिद सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुखिया ने हमेशा गरीब,मजदूर, किसान व अल्पसंख्यक की लड़ाई लड़ी है। हामिद अली पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि नेताजी के अधूरे सपनों को अखिलेश यादव पूरा करने के लिए लगे हुए हैं और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में लगे हैं आने वाला कल समाजवादी पार्टी का है सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। 


इस मौके पर प्रशांत शर्मा व परविंदर लोधी ने सपा मुखिया को शुभकामना देते हुए प्रार्थना किए कि सदैव स्वस्थ रहें और लंबी उम्र की कामना के लिए दुआ करते हुये आगे की भविष्य की राजनीति में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है मौके पर मौजूद हसीन सैफी नगर अध्यक्ष,धीरेंद्र सिंह राणा, राजपाल सिंह लोधी,वसीम सैफी, शहजाद शैख,आबिद बैग, शोएब सैफी,आरिफ मुनिरी, यासीन मेवाती, हबीब खान,शकील सैफी,जुबेर अंसारी,आलम सैफी,रिहान कुरैशी,जुबैर मलिक,आमिर सलमानी,राजू आदि मौजूद थे