नोएडा में 12 साल पुराने ड्राइवर ने मालिक के 9 लाख रुपये किए चोरी

नोएडा, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए 12 वर्षों से अपने मालिक के यहां चालक के रूप में कार्यरत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा में 12 साल पुराने ड्राइवर ने मालिक के 9 लाख रुपये किए चोरी

12 साल पुराने ड्राइवर ने मालिक के 9 लाख रुपये किए चोरी

नोएडा, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए 12 वर्षों से अपने मालिक के यहां चालक के रूप में कार्यरत आरोपी को गिरफ्तार करलिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 9 लाख रुपये नकद और एक अवैध चाकू
बरामद किया है।एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस औरइलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी कपिल पुत्र सत्यभान को लाल पैथ लैब के सामनेस्थित पार्क से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की पूरी 9 लाख रुपये कीनकदी और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करनेआए थे। इसी दौरान उनके चालक कपिल ने कार में रखा नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया।शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से पीड़ित के यहां चालक के रूप मेंकार्यरत था। कार में इतनी बड़ी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने बैगचोरी कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल पुत्र सत्यभान, निवासी ग्राम नादावाजिदपुर, थाना रोरावर, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह पांचवीं तक शिक्षित है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले के अलावा अवैध चाकू रखने के आरोप में भीसंबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।