नौकरी और ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर दो लोगों से 15 लाख की ठगी

नोएडा, साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अलग-अलग मामलों में दो लोगों से 14.70 लाख रुपये की ठगी कर ली।

नौकरी और ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर दो लोगों से 15 लाख की ठगी

नोएडा, साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अलग-अलग मामलों में दो लोगों से 14.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिसने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किराये के खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है।पहले मामले में सेक्टर-61 निवासी वंदना कुमारी ने बताया कि उनसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप औरटेलीग्राम के माध्यम से कुछ लोगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसादिया। इसके बाद अलग-अलग प्रक्रिया और शुल्क के नाम पर उनसे रकम ऑनलाइन ट्रांसफरकराई गई। 21 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 के बीच वंदना से कुल सात लाख रुपये लिए
गए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न नौकरी दी गई और न ही रकम वापस की गई।

जब महिला ने बार-बार पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने संपर्क ही तोड़ लिया।दूसरे मामले में सेक्टर-94 निवासी चेतन ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। 22 फरवरी2024 को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 7.70 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। शिकायतके आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में रकमके लेनदेन, मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है। पुलिस काकहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करउनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर में दर्ज आरोपों की पुलिस साक्ष्यों के आधार परजांच कर रही है। दोनों मामले में संबंधित बैंक के अधिकारियों से भी साइबर क्राइम थाने कीपुलिस ने संपर्क किया है।