पंचकूला बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव।

पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा, एडवोकेट एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा पंचकूला बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं के लिए तीज महोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया।

पंचकूला बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव।

पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा, एडवोकेट एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा पंचकूला बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं के लिए तीज महोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिल अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज पर्व को हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक रंग में धूमधाम से मनाया।

इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पर्व हमारे सामाजिक जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इस प्रकार के आयोजन अधिवक्ताओं के व्यस्त व्यावसायिक जीवन के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिला अधिवक्ताओं को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि बार एसोसिएशन भविष्य में भी अधिवक्ताओं के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला अधिवक्ताओं ने पंचकूला बार एसोसिएशन द्वारा किए गए सुंदर एवं भव्य आयोजन की सराहना करते हुए प्रधान राकेश शर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें एक-दूसरे के साथ आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं और बार की एकजुटता को और मजबूत करते हैं।

तीज महोत्सव के दौरान महिला अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर इस पर्व को यादगार बनाया और आयोजन की सफलता के लिए बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।