पानी भरने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग
लोनी थाना क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो किराएदारों में विवाद हो गया।आरोप है कि एक किरायेदार द्वारा बुलाए गए तीन युवकों में से एक युवक ने दूसरे किराएदार की पत्नीपर दो राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
लोनी थाना क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो किराएदारों में विवाद हो गया।
आरोप है कि एक किरायेदार द्वारा बुलाए गए तीन युवकों में से एक युवक ने दूसरे किराएदार की पत्नी
पर दो राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना को अंजाम देने के बाद
हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है।लोनी थाना क्षेत्र की बंथला राम विहार कॉलोनी में विशाल अरोड़ा किराए के मकान
में पिछले तीन वर्ष से रह रहे है।
उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व मकान के भूतल पर कंचन और तीन बच्चों को किराए पर
दिलवाया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कंचन के साथ टंकी में पानी भरने को लेकर विवाद
हुआ था। आरोप है कि गुरुवार रात करीब साढे नौ बजे कंचन ने हिमांशु पांचाल और दो साथियों को घर
पर बुलाया था। हिमांशु उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उनके द्वारा विरोध करने पर हिमांशु ने
पत्नी पर दो राउंड फायर किए। गनीमत रही कि पत्नी को गोली नहीं लगी। घटना को अंजाम देने के
बाद हमलावर मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस सहायक आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया
कि पीड़ित की शिकायत पर हिमांशु पांचाल, कल्लू नागर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


UN News