बिहार: गोपालगंज में शादी में डांस के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के गोपालगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले मेंएक शादी समारोह में 32 साल के डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शादी समारोह में 32 साल के डांसर की गोली मारकर हत्या
बिहार के गोपालगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले मेंएक शादी समारोह में 32 साल के डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ लोगों नेउसे जबरदस्ती स्टेज से ले जाने की कोशिश की थी और उसने इसका विरोध किया था।कटैया पुलिस स्टेशन इलाके के पटोहवा गांव में गुरुवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया।
मृतक कीपहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआ पाटन गांव के रहने वाले सोनू गौड़ के तौर पर हुई है।पुलिस औरपरफॉर्मिंग ग्रुप के सदस्यों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से एक बारात महेंद्र कुशवाहा के घर आईथी, जहां रामायण यादव की ओर से संचालित एक स्थानीय डांस-ड्रामा ग्रुप की ओर से डांस प्रोग्राम कियाजा रहा था।
कई गाने पेश करने के बाद महिलाओं के भेष में डांस करने वाला सोनू स्टेज के पास आराम कर रहा था,तभी कुछ मनचले युवक उनके पास आए और एक और परफॉर्मेंस की मांग की। आरोप है कि इसके बादउन युवकों ने उसे जबरन किसी सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश की।जब सोनू ने विरोध किया, तो उनमें से एक युवक ने बहुत करीब से उस पर गोली चला दी, जो उनकेपेट में लगी। घायल डांसर को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।ग्रुप मैनेजर रामायण यादव ने बताया कि सोनू 2020 से ग्रुप से जुड़े था और लगभग सात साल से डांसरके तौर पर काम कर रहा था।
वह परिवार में अकेले कमाने वाला व्यक्ति था। उसके परिवार में तीनबच्चे और एक छोटा भाई है।वारदात की पुष्टि कटैया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अवधेश कुमार ने की। अवधेश कुमार ने बताया किशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने जांच शुरू कर दी है और हत्या मेंशामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।”अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं और जांच के नतीजों के आधारपर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएचओ ने कहा, “हमने इस मामले के चश्मदीद गवाहरामायण यादव के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। हम मृतक के परिवार के सदस्यों का भी इंतजारकर रहे हैं।”


UN News