बुलंदशहर :यात्रियों से भरे ऑटो के पलटने से 6 यात्री हुए गंभीर घायल
बुलंदशहर ! गुलावठी ! कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड पर यात्रियों से भरे एक ऑटो के पलटने से 6 यात्री गंभीर घायल हो गए! ग्रामीणों ने सभी घायल यात्रियों को ऑटो से निकलकर इनकी मदद की !
बुलंदशहर ! गुलावठी ! कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड पर यात्रियों से भरे एक ऑटो के पलटने से 6 यात्री गंभीर घायल हो गए! ग्रामीणों ने सभी घायल यात्रियों को ऑटो से निकलकर इनकी मदद की ! यह हादसा रात्रि 10:30 बजे सिकंदराबाद से आ रहे एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ । इस ऑटो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई यह हादसा गुलावठी के निकट भटौना ग्राम के पास हुआ ! अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला और इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया !
कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिकंदराबाद रोड भ टोना के पास ऑटो पलटने से यह हादसा हुआ है ! पुलिस हादसे की जांच कर रही है ! इस ऑटो में सवार कुछ यात्रियों का कहना है कि ऑटो अपनी सही साइट चल रहा था लेकिन किसी बेकाबू वाहन के साइड मारने से यह हादसा हुआ है! लेकिन इसमें गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई !


UN News