सुलतानपुर में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंदा, जन्माष्टमी मेले से लौट रहे थे
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात डंपर ने बाईक सवार को रौद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो।
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात डंपर ने बाईक सवार को रौद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो।कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज बाजार से जन्माष्टमी का मेला देखकर अवधेश बाइक से लौट रहे थे,तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इनायतपुर गांव के अवधेश (40) के साथभाभी रेखा (32) और भतीजी वर्षा (12) को बाइक पर सवार थे। बीती रात करीब 10 बजे जब वेगोसाईंगंज थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक कोपीछे से टक्कर मार दी।इस हादसे में रेखा (32 ) पत्नी राम सजीवन और वर्षा (12) पुत्री राम सजीवन की मौके पर ही मौत होगई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका रेखा का बेटा तेजस(10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय
लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जयसिंहपुर क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंहने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने फरार डंपर चालक कीतलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पर्व के दौरान हुई इस घटना सेपरिवार में मातम छा गया है।


UN News