सफाई कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं पर एनसीएफ ने जताई चिंता
नौएडा। नौएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह से नौएडा के विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पर्थला गांव स्थित बबलू पर्चा के आवास पर मुलाकात कर अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
नौएडा के विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प कर अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
नौएडा। नौएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह से नौएडा के विभिन्न क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पर्थला गांव स्थित बबलू पर्चा के आवास पर मुलाकात कर अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विभिन्न मांगों के समाधान न होने के कारण उन्होंने 14 जुलाई 2026 को कार्य बहिष्कार एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपना मांगपत्र भी शालिनी सिंह को सौंपा, जिसमें वेतन विसंगतियों, लंबित बकाया वेतन, बोनस, चिकित्सा सुविधाओं, ठेकेदारी व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों के लोकतांत्रिक चुनाव सहित कर्मचारी हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।
शालिनी सिंह ने कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया तथा प्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक विषय पर विस्तार से चर्चा की। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो सका, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए विवश होना पड़ा है।इस अवसर पर शालिनी सिंह ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की न्यायोचित मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे 14 जुलाई को प्रस्तावित अपना आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं कानून के दायरे में रहकर करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी बात प्रभावी ढंग से प्रशासन एवं सरकार तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा, “आपकी लड़ाई अपनी जायज़ मांगों के लिए है। इसे पूरी मजबूती के साथ, लेकिन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ें। आपकी आवाज़ प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक माध्यमों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा से बचना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
शालिनी सिंह ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हैं तो नौएडा के सामाजिक संगठन भी उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम कर्मचारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
इस अवसर पर राधे पर्चा, नितिन चौटाला, राहुल वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, अरुण पर्चा, संदीप बैनीवाल, नरेश गहलोत, अर्जुन सिंह, नितिन, रवि, संतोष सहित वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


UN News