बुलंदशहर में इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प

बुलंदशहर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला और भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, बुलंदशहर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्षi जियाउर्रहमान एडवोकेट ने की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी  के जीवन, उनके नेतृत्व और देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया। कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा और देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सद्भाव एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।