ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली रोशनी से जगमगाई
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 से पहले नई दिल्ली क्षेत्र को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने व्यापक सजावटी रोशनी की है।
नई दिल्ली, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 से पहले नई दिल्ली क्षेत्र को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने व्यापकसजावटी रोशनी की है। परिषद ने 17 प्रमुख गोल चक्करों, 11 होटल परिसरों और 10 प्रमुखएनडीएमसी भवनों को सजावटी रोशनी से जगमगा दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट और निर्धारित होटलों से भारत मंडपम तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कीथीम के अनुरूप सजावट की गई है।एनडीएमसी के अनुसार, प्रमुख गोल चक्करों में पटेल चौक, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, शांतिपथ-कौटिल्य, शांतिपथ-पंचशील, शांतिपथ-सत्य मार्ग, आरएमएल, तीन मूर्ति, क्लैरिजेस होटल, सम्राटहोटल, अशोका होटल, गोलमेथी, लोक कल्याण मेट्रो स्टेशन, मानसिंह, यॉर्क प्लेस औरप्रधानमंत्री राउंडअबाउट शामिल हैं। यहां पेड़ों, झाड़ियों और हरित क्षेत्रों में एलईडी, अपलाइटर और लड़ी रोशनी लगाई गई है।
इसके अलावा ताज पैलेस, आईटीसी मौर्या, अशोका, सम्राट, द लीला, ताज मानसिंह, क्लैरिजेस,शांगरी-ला, ले मेरिडियन और द इम्पीरियल समेत 11 होटल परिसरों के आसपास भी सजावटीरोशनी की गई है। इन मार्गों पर पेड़ों को भी रोशन किया गया है।प्रमुख भवनों की सजावटएनडीएमसी के 10 प्रमुख भवनों और स्थलों पर भी सजावटी रोशनी की गई है। इनमें पालिकाकेंद्र, एनडीसीसी फेज-दो, कन्वेंशन सेंटर, चंद्रलोक बिल्डिंग, चरखा संग्रहालय, सेंट्रल पार्क,पालिका बाजार क्षेत्र, अटल आदर्श विद्यालय-मंदिर मार्ग, लोकनायक भवन और चाणक्य भवनशामिल हैं।सड़क प्रकाश व्यवस्थाब्रिक्स सम्मेलन की ब्रांडिंग के तहत महत्वपूर्ण मार्गों पर सड़क प्रकाश खंभों में एलईडी साइनबोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर सम्मेलन का लोगो प्रदर्शित किया गया है।
वहीं, प्रकाश खंभों परब्रिक्स सम्मेलन के पोस्टर भी लगाए गए हैं। सड़कों के किनारे करीब 350 विद्युत पैनल बॉक्सोंको भी ब्रिक्स की थीम से सजाया गया है।एनडीएमसी ने सम्मेलन से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों की स्ट्रीट लाइट का 100 प्रतिशत सत्यापनभी पूरा कर लिया है। सत्यापन के दौरान खराब मिली सभी लाइटों को बदल दिया गया है।परिषद के अधिकारियों के मुताबिक, इसका उद्देश्य सम्मेलन के दौरान प्रमुख मार्गों पर निर्बाधप्रकाश व्यवस्था के साथ नई दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए आकर्षक स्वरूप देना है।


UN News