यूपी रेरा ने छह जिलों की 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें दो परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर की हैं।
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें दो परियोजनाएंगौतमबुद्ध नगर की हैं। परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 4,724 इकाइयां बनेंगी।करीब 2,380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यूपी रेरा ने अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बतायाकि गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय और एक व्यावसायिक मिलाकर दो परियोजनाओं कोमंजूरी दी गई है। इनमें 564 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले में 186करोड़ रुपये का निवेश आएगा। बाराबंकी में 751.42 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं कोमंजूरी दी गई।
इनमें 591 इकाइयां बनेंगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 385.76 करोड़ कीएक आवासीय परियोजना, वाराणसी में 750.24 करोड़ की तीन आवासीय परियोजनाओं,गाजियाबाद में 286.27 करोड़ की दो व्यावसायिक और एक आवासीय तीन परियोजनाओं, आगरा
में 20.35 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।


UN News