भरत तिवारी को श्रद्धांजलि शहीद का दर्जा देने की मांग
बांदा-केन आरती के दौरान भोजपुर बिहार के शाहपुर थाना क्षेत्र में 16 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बांदा-केन आरती के दौरान भोजपुर बिहार के शाहपुर थाना क्षेत्र में 16 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आरती के उपरांत घाट पर एकत्रित श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना एवं 2 मिनट का मौन रखा।तत्पश्चात शोक व्यक्त किया गया।
गौरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भरत तिवारी की मृत्यु सरेंडर के उपरांत हुई है,जो अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच अति आवश्यक है।पटना उच्च न्यायालय में दायर लोकहित याचिका के माध्यम से दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।सभा द्वारा पारित प्रमुख मांगें की गयी कि भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा प्रदान कर राजकीय सम्मान दिया जाए।सम्पूर्ण प्रकरण की सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए। पीड़ित परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी दी जाए।बिहार राज्य में हुई सभी संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ों की सघन जांच हो।
उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता,तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।कार्यक्रम मे महेंद्र सिंह गौतम, आलोक कुमार निगम,राकेश कुमार त्रिपाठी,महेश कुमार धुरिया,राजेंद्र कुमार मिश्रा,नवीन प्रकाश,नीतू,विनोद वर्मा ,राम प्रजापति,गौरव वर्मा,लोहा सिंह,कृष्ण कुमार धुरिया ,सौरभ सैनी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


UN News