नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान; पॉलिथीन प्रयोग करने वालों पर लगाया जुर्माना
नगर पालिका परिषद दादरी की अधिशासी अधिकारी (EO) शालिनी गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।
नगर पालिका परिषद दादरी की अधिशासी अधिकारी (EO) शालिनी गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान
नगर पालिका परिषद दादरी की अधिशासी अधिकारी (EO) शालिनी गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य केंद्र रेलवे रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे और उसके आसपास का क्षेत्र रहा। यहाँ अवैध रूप से खोके और झुग्गी-झोपड़ियाँ बनाकर किए गए अतिक्रमण को पालिका की टीम द्वारा सख्ती से हटवाया गया। अवर अभियंता (JE) श्री जयपाल सिंह और श्री उत्कर्ष तोमर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से मार्ग पर आवाजाही सुगम हो गई है और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान पालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के विरुद्ध भी सघन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 1000 रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किया गया या प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग जारी रहा, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपना सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पालिका का सहयोग करें।इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त कर्मचारी और प्रवर्तन दल के सदस्य उपस्थित रहे।


UN News