मानसून की दस्तक: दिल्ली में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, जलभराव से लोग परेशान

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में दो दिन से हो रही बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया है।

मानसून की दस्तक: दिल्ली में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, जलभराव से लोग परेशान

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में दो दिन से हो रही बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया है बृहस्पतिवार को भी सुबह सेआसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भीखुशनुमा बना दिया। बुधवार देर रात से ही कई इलाकों में जमकर बदरा बरसे। हालांकि, इसराहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिसआने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछहिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 24.3डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई।

हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में बुधवार सुबह 8:30 से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक105.4 एमएम बारिश हुई।