32 मंजिला बिल्डिंग के पास अचानक फटी जमीन, गड्ढे में समा गई कार और स्कूटी
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई।
निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई।
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एकनिर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़कअचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई। इस हादसे में सड़क पर पार्क की गई एक कार औरस्कूटी देखते ही देखते करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गईं।
इसके साथ ही पास में लगा एकबिजली का पोल भी लगभग 10 फीट तक जमीन के अंदर धंस गया। गनीमत रही कि हादसे केवक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। धंसनेवाले वाहनों में एक कार उनकी थी, जबकि स्कूटी उनके मकान में रहने वाले किरायेदार अजयअग्रवाल की थी। पुष्पेंद्र सिंह ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा किनिर्माण स्थल के चारों तरफ सिर्फ टीनशेड की अस्थायी घेराबंदी की गई है। बारिश के मौसम कोदेखते हुए सुरक्षा के लिए कोई मजबूत कंक्रीट की दीवार नहीं बनाई गई थी। लगातार हो रहीबारिश के कारण जमीन के अंदर पानी का रिसाव (सीपेज) हुआ, जिससे मिट्टी धंस गई।दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए वाहनहादसे के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया।
बिल्डर के मौजूद न होने पर वहां काम कररहे मजदूरों और कर्मचारियों ने क्रेन बुलाई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद कार, स्कूटीऔर बिजली के खंभे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से इलाके कीबिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी गई। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है औरस्थिति पर नजर रखी जा रही है।


UN News