NCR में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानके अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान पर काले और घने
बादलों का डेरा रहेगा तथा बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी।खास बात यह है कि इस अवधि के लिए कोई भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है,जिससे सामान्य जनजीवन पर किसी बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशतऔर न्यूनतम 80 प्रतिशत रहेगी।
दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।24 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री औरन्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश याबूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्रीऔर न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन सामान्य रूप से बादल छाएरहने की संभावना है, जबकि भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।26 जुलाई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 34डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे औरमौसम सामान्य रहेगा।
27 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्रीसेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आर्द्रता 80 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम आरामदायक बना रहेगा।वहीं, 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने काअनुमान है। इस दिन भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और मौसम विभाग ने किसी प्रकारकी चेतावनी जारी नहीं की है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताहभर बादलों की लगातार आवाजाही और बीच-बीच मेंहोने वाली हल्की बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अधिक आर्द्रता केकारण कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है। फिर भी तेज बारिश, आंधी या किसीअन्य गंभीर मौसम संबंधी स्थिति की फिलहाल संभावना नहीं जताई गई है।फिलहाल आने वाला पूरा सप्ताह एनसीआर के लोगों के लिए राहतभरा रहने वाला है।
काले बादलों की मौजूदगी, हल्की बारिश की फुहारें और सामान्य तापमान के चलते मौसम खुशनुमाबना रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए ‘नो वार्निंग’ जारी रखी है, जिससे लोगों कोमौसम को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।


UN News